खाटू श्यामजी मेेले पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

खाटू श्यामजी मेेले पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

रेलवे द्वारा खाटू श्यामजी मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु कुरूक्षेत्र-फुलेरा-कुरूक्षेत्र एवं फुलेरा-दिल्ली सराय-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार.

1. गाडी संख्या 09711, कुरूक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 28.02.26 तक (06 ट्रिप) कुरूक्षेत्र से 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.30 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09712, फुलेरा-कुरूक्षेत्र स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 01.03.26 तक (06 ट्रिप) फुलेरा से 09.50 बजे रवाना होकर 20.00 बजे कुरूक्षेत्र पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जीन्द, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाडी, कुण्ड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 22 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 09713, फुलेरा-दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 01.03.26 तक (06 ट्रिप) फुलेरा से 11.40 बजे रवाना होकर 18.05 बजे दिल्ली सराय पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09714, दिल्ली सराय-फुलेरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 01.03.26 तक (06 ट्रिप) दिल्ली सराय से 19.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 02.30 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, पटौदी रोड, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 22 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होगे।