अग्निशमन विभाग ने मुरादाबाद में किया फायर ऑडिट: होटलों और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता परखी

अग्निशमन विभाग ने मुरादाबाद में किया फायर ऑडिट: होटलों और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता परखी

मुरादाबाद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने महत्वपूर्ण फायर रिस्क निरीक्षण और ऑडिट किया। यह एडीजी फायर उत्तर प्रदेश के आदेश से स्कीम 05 के अंतिम दिन मुरादाबाद अग्निशमन विभाग ने चेक किए होटल।

उत्तर प्रदेश फायर एडीजी के निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के आदेशों के अनुपालन में यह निरीक्षण किया गया। सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय के निर्देशन में मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने जिले के सभी होटलों और रेस्टोरेंट को चेक किया साथ ही दिशा निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई और उनकी कार्यशीलता का परीक्षण किया गया।