बिजनौर में स्कीम नंबर 05 के अंतिम दिन तक जिले के सभी होटलों को दिए अग्नि से सुरक्षा के दिशानिर्देश! सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय

बिजनौर। अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा,के अनुपालन में एवं पुलिस अधीक्षक, बिजनौर,के आदेशानुसार स्कीम 05 के तहत 31 जनवरी से 05 फरवरी तक चलने वाले होटल रेस्टोरेंट के विशेष अभियान चलाया सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन केंन्द्र बिजनौर/नगीना/नजीबाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न होटलों का अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा एवं इवैकुक्शन के सम्बन्ध में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी होटलों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था स्थापित करने तथा स्थापित अग्निशमन व्यवस्था को कार्यशील रखने हेतु निर्देशित किया गया। होटलों में कार्य करने वाले कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणो के चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसका विवरण निम्नवत है।

1. मैसर्स तुलाराम रेस्टोरेंट नगीना I

2. मैसर्स मोहन रसगुल्ले वाले नगीना I

3. मैसर्स ब्रेवर्स पिज्जारिया नगीना I

4. मैसर्स न्यू गैलेक्सी आइस क्रीम पार्लर नगीना।

5. मैसर्स होटल ब्लू डायमंड नजीबाबाद I

6. मैसर्स होटल कान्हा पैलेस नजीबाबाद I

7. मैसर्स होटल चंद्रयान नजीबाबाद I

8. मैसर्स स्टार इन होटल बैराज रोड बिजनौर I

9. मैसर्स महाराजा होटल नियर बैराज रोड बिजनौर I