बिजनौर। अग्निशमन विभाग ने एडीजी फायर के आदेश से सभी होटल रेस्टोरेंट की कर रही चैकिंग! सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय

बिजनौर। अपर पुलिस महानिदेशक,अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ0प्र0, लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक, बिजनौर,के आदेश से सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय,के दिशा-निर्देशन में स्कीम नंबर-05 के तहत प्रभारी अग्निशमन केंन्द्र बिजनौर नगीना धामपुर नजीबाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न होटलों का अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा एवं इवैकुक्शन के सम्बन्ध में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी होटलों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था स्थापित करने तथा स्थापित अग्निशमन व्यवस्था को कार्यशील रखने हेतु निर्देशित किया गया। होटलों में कार्य करने वाले कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणो के चलाने का भी प्रशिक्षण निरंतर दिया जा रहा है। जिसका विवरण निम्नवत है।

1,मैसर्स मास्टर हवेली रेस्टोरेंट गांव मुबारकपुर अफजलगढ़ रोड धामपुर।

2. मैसर्स न्यू पैराडाइज फैमिली रेस्टोरेंट गांव कश्मीरी नहटौर रोड धामपुर।

3. मैसर्स RFC रोशन ढाबा धामपुर रोड नगीना।

4. मैसर्स विदुरकुटी ढाबा धामपुर रोड नगीना।

5. मैसर्स रॉयल हैरिटेज रिसॉर्ट मौजमपुर रोड किरतपुर नजीबाबाद।

6. मैसर्स खैरा पंजाबी ढाबा बराज रोड बिजनौर।

7. मैसर्स रविंद्र होटल सिविल लाइन बिजनौर।

सीएफओ बिजनौर डॉ आर के पाण्डेय