बिजनौर में अग्निशमन विभाग अलर्ट! सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय,,,

बिजनौर।अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ0प्र0,के अनुपालन में एवं पुलिस अधीक्षक,के आदेशानुसार तथा डॉ0 राजीव कुमार पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बिजनौर के दिशा-निर्देशन में स्कीम नंबर-05 के तहत प्रभारी अग्निशमन केंन्द्र बिजनौर नगीना धामपुर नजीबाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न होटलों का अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा एवं इवैकुक्शन के सम्बन्ध में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी होटलों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था स्थापित करने तथा स्थापित अग्निशमन व्यवस्था को कार्यशील रखने हेतु निर्देशित किया गया। होटलों में कार्य करने वाले कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणो के चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसका विवरण निम्नवत है।

1. मैसर्स सुनराही होटल धामपुर रोड नगीना।

2. मैसर्स तुलाराम फूड प्लाजा धामपुर रोड नगीना।

3. मैसर्स तपस रेस्टोरेंट हरिद्वार रोड नजीबाबाद।

4. होटल पर्ल रेसिडेंसी हरिद्वार रोड नजीबाबाद।

5. मैसर्स स्वास्तिक गार्डन एंड रेस्टोरेंट गांव तिबड़ी नगीना रोड धामपुर।

6. मैसर्स तुलाराम्स ग्रांड रेस्टोरेंट गांव तिबड़ी नगीना रोड धामपुर।

7. मैसर्स रोहित होटल सिविल लाइन बिजनौर।