बिलासपुर–चर्लपल्ली–बिलासपुर के मध्य एक फेरे तथा दुर्ग–निजामुद्दीन–दुर्ग के मध्य दो-दो फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेनो का परिचालन

बिलासपुर चर्लपल्ली बिलासपुर के मध्य एक फेरे तथा दुर्ग निजामुद्दीन दुर्ग के मध्य दो-दो फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेनो का परिचालन

यात्रियों को होली के दौरान मिलेगी कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा

रेल यात्रियों की सुविधा एवं यात्रियों की भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर चर्लपल्ली बिलासपुर स्पेशल ट्रेन का 01 फेरे के लिए परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 27 फरवरी 2026 एवं चर्लपल्ली से दिनांक 28 फरवरी 2026 को चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी-II सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

समय-सारणी

गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर चर्लपल्ली स्पेशल

बिलासपुर से 08:15 बजे रवाना होकर 08:53 बजे भाटापारा, 09:55 बजे रायपुर, 10:55 बजे दुर्ग, 11:21 बजे राजनांदगांव, 11:46 बजे डोंगरगढ़, 13:00 बजे गोंदिया, 15:00 बजे वडसा, 17:00 बजे चांदाफोर्ट, 17:45 बजे बलहारशाह, 18:39 बजे सिरपुर कागजनगर, 19:19 बजे मंचिर्याल, 19:38 बजे रामगुंडम, 21:18 बजे काजीपेट जंक्शन होते हुए 23:50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08264 चर्लपल्ली बिलासपुर स्पेशल

चर्लपल्ली से 05:00 बजे रवाना होकर 06:45 बजे काजीपेट जंक्शन, 08:00 बजे रामगुंडम, 08:20 बजे मंचिर्याल, 09:00 बजे सिरपुर कागजनगर, 11:30 बजे बलहारशाह, 12:00 बजे चांदाफोर्ट, 13:40 बजे वडसा, 16:00 बजे गोंदिया, 17:23 बजे डोंगरगढ़, 17:48 बजे राजनांदगांव, 18:50 बजे दुर्ग, 20:00 बजे रायपुर, 21:00 बजे भाटापारा होते हुए 22:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

दुर्ग निजामुद्दीन दुर्ग के मध्य दो-दो फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन

आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग निजामुद्दीन दुर्ग के मध्य दो-दो फेरों के लिए होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग निजामुद्दीन होली फेस्टिवल स्पेशल दुर्ग से दिनांक 01 एवं 02 मार्च 2026 को (02 फेरे) चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन?दुर्ग होली फेस्टिवल स्पेशल निजामुद्दीन से दिनांक 02 एवं 03 मार्च 2026 को (02 फेरे) चलेगी।

इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है।

समय-सारणी

गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग निजामुद्दीन होली स्पेशल

दुर्ग से 10:45 बजे रवाना होकर रायपुर 11:20/11:25 बजे, उस्लापुर 13:20/13:30 बजे, पेंड्रारोड 14:55/14:57 बजे, अनूपपुर 15:40/15:45 बजे, शहडोल 16:20/16:22 बजे, उमरिया 17:14/17:16 बजे, कटनी मुड़वारा 19:30/19:40 बजे, दमोह 20:48/20:50 बजे, सागर 21:50/21:55 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 03:35/03:45 बजे, आगरा कैंट 07:55/08:00 बजे, मथुरा 08:55/09:00 बजे होते हुए 11:10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन दुर्ग होली स्पेशल

निजामुद्दीन से 12:30 बजे रवाना होकर मथुरा 14:05/14:10 बजे, आगरा कैंट 15:10/15:15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 21:25/21:30 बजे, दूसरे दिन सागर 03:35/03:40 बजे, दमोह 04:58/05:00 बजे, कटनी मुड़वारा 07:05/07:10 बजे, उमरिया 09:00/09:02 बजे, शहडोल 10:05/10:07 बजे, अनूपपुर 10:55/11:00 बजे, पेंड्रारोड 11:45/11:47 बजे, उस्लापुर 14:10/14:20 बजे, रायपुर 16:50/16:55 बजे होते हुए 18:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावर कार, 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 07 स्लीपर, 05 एसी-III, 01 एसी-II एवं 01 एसी-I सह एसी-II सहित कुल 20 कोच उपलब्ध रहेंगे।

रेल प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दरभंगा, पटना, सिकंदराबाद सहित अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।