होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 07 जोडी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 07 जोडी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

होली के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए अग्रिम कार्य योजना बनाई गई है। यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष योजना बनाकर 07 जोडी स्पेशल रेलसेवाएं जो पूर्व में माह फरवरी 2026 के अंत तक संचालित की जानी थी अब इनके संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है और अब मार्च माह तक इनका संचालन किया जायेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलवे द्वारा विभिन्न मार्गों पर यात्रीभार की समीक्षा कर यात्रियों को सुगम रेल यात्रा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से विभिन्न गंतव्यों तक स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इन गंतव्यों में साईनगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बान्द्रा टर्मिनस, दौंड और सोलापुर सम्मिलित हैं।

1 गाडी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

2 गाडी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) एवं खडकी से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

3 गाडी संख्या 04727/04728, हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं वलसाड से दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

4 गाडी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से दिनांक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।

5 गाडी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

6 गाडी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड- अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 06.03.26 से 27.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

7 गाडी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।