मुरादाबाद में होटल में फायर सेफ्टी की चेकिंग! सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय

मुरादाबाद। अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ0प्र0, में 31 जनवरी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद,के आदेशानुसार तथा सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में स्कीम नंबर-05 के तहत प्रभारी अग्निशमन केंन्द्र हैलेट रोड कटघर बिलारी ठाकुरद्वारा द्वारा जनपद के विभिन्न होटलों का अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा एवं इवैकुक्शन के सम्बन्ध में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी होटलों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था स्थापित करने तथा स्थापित अग्निशमन व्यवस्था को कार्यशील रखने हेतु निर्देशित किया गया। होटलों में कार्य करने वाले कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणो के चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसका विवरण निम्नवत है

1. होटल मिलन पैलेस दिल्ली रोड

2. होटल राजमहल बुधबाजार

3. होटल द मर्चेंट मुरादाबाद

4. होटल अरोमा इन दिल्ली रोड

5. होटल carmet कटघर मुरादाबाद