मैसूरू-अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 17 ट्रिप का विस्तार

यात्रियों की सुविधा हेतु मैसूरू-अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 17 ट्रिप का विस्तार

साथ ही अजमेर के स्थान पर मदार तक/से होगी संचालित

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों व ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु मैसूरू-अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। साथ ही इस रेलसेवा का अजमेर के स्थान पर मदार तक विस्तार कर मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06281, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.02.26 से 30.05.26 तक (17 ट्रिप) मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को अपने निर्धारित समय से रवाना होकर सोमवार को 05.00 बजे मदार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06282, मदार-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.02.26 से 01.06.26 तक (17 ट्रिप) मदार से प्रत्येक सोमवार को 18.20 बजे रवाना होकर अपने निर्धारित समय पर मैसूरू पहुॅचेगी।