गांधीधाम-भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

गांधीधाम-भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

रेलवे द्वारा गांधीधाम-भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 04.02.26, 06.02.26, 08.02.26, 09.02.26 व 11.02.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह गांधीधाम तक ही संचालित होगी । अर्थात् यह रेलसेवा गांधीधाम- भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14322, भुज- बरेली रेलसेवा दिनांक 05.02.26, 07.02.26, 08.02.26, 09.02.26 व 12.02.26 को भुज के स्थान पर गांधीधाम से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा भुज-गांधीधाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 05.02.26, 07.02.26, व 10.02.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह गांधीधाम तक ही संचालित होगी । अर्थात् यह रेलसेवा गांधीधाम- भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 14312, भुज- बरेली रेलसेवा दिनांक 06.02.26, 10.02.26 व 11.02.26 को भुज के स्थान पर गांधीधाम से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा भुज-गांधीधाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज रेलसेवा जो दिनांक 04.02.26, 07.02.26 व 11.02.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह गांधीधाम तक ही संचालित होगी । अर्थात् यह रेलसेवा गांधीधाम- भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 20983, भुज- दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 06.02.26 व 10.02.26 को भुज के स्थान पर गांधीधाम से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा भुज-गांधीधाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7.गाडी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम रेलसेवा जो दिनांक 11.02.26, 12.02.26 व 13.02.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह भीलडी तक ही संचालित होगी । अर्थात् यह रेलसेवा भीलडी-गांधीधाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 11.02.26, 12.02.26 व 13.02.26 को गांधीधाम के स्थान पर भीलडी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा गांधीधाम-भीलडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।