एटा: विश्व हिंदू परिषद ने शिवोमपुरी में बैठक कर संत रविदास जयंती मनाई।

*एटा: विश्व हिंदू परिषद ने शिवोमपुरी में बैठक कर संत रविदास जयंती मनाई।*


एटा 1फरवरी।विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहाँ जे एल एन महाविद्यालय के सामने शिवओमपुरी में संत रविदास जंयती का कार्यक्रम किया गया। बैठक की अध्यक्षता फतेह सिंह जी ने की।बैठक में मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान रहे।बैठक का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री मुकेश राठौर ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि गुरू रविदास जी का जन्मकाशीमें माघ पूर्णिमा दिन रविवार को संवत 1337 को हुआ था उनके पिता संतोख दास तथा माता का नाम कलसांं देवी था। उनकी पत्नी का नाम लोना देवी बताया जाता है।रवि दास जी ने साधु-सन्तों की संगति से पर्याप्त ज्ञान प्राप्त किया था।रविदासचमारजाति में जन्में और जूते बनाने का काम किया करते थे औऱ ये उनका व्यवसाय था और अपना काम पूरी लगन तथा परिश्रम से करते थे और समय से काम को पूरा करने पर बहुत ध्यान देते थे।समाज में व्याप्त कुरीतियों और अज्ञानता के लिए आम जनमानस को धार्मिक अंधविश्वास और आडंबर से दूर रहने का संदेश दिया और कहा कि अगर मन पवित्र है तो गंगा में भी स्नान की आवश्यकता नहीं है ।?मन चंगा तो कठौती में गंगा?इनकी प्रसिद्ध उक्ति है जो इस बात पर प्रकाश डालती है । इस्लाम धर्म में फैली बुराइयों को भी इन्होंने समान रूप से अपनी अभिव्यक्ति में शामिल किया।
बैठक में, सुनील चौहान,अनुभव गुप्ता,राकेश पांडेय,सोमेनदर,सुखबीर,श्री चन्द्र,मानिक चन्द्र,अजय, गौरव,विनीता,लीलावती,मुन्नी देवी,सुषमा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।