एटा: बेरनी पुलिस चौकी से आसपास के गांव जोड़ने की मांग तेज़, भाकियू किसान ने क्षेत्राधिकारी जलेसर को सौंपा ज्ञापन।

*एटा: बेरनी पुलिस चौकी से आसपास के गांव जोड़ने की मांग तेज, भाकियू किसान ने क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन।*

जलेसर/एटा।

जनपद एटा की जलेसर कोतवाली क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी बेरनी के आसपास के गांवों को चौकी में शामिल किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान ने क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
भारतीय किसान यूनियन (किसान) के प्रदेश महासचिव प्रत्येन्द्र शाह सिसोदिया ने बताया कि बेरनी पुलिस चौकी का उद्घाटन 21 मई 2022 को तत्कालीन जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया था। इसके बावजूद अब तक चौकी के आसपास स्थित गांवों को इसके अंतर्गत नहीं जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि चौकी के पास रहने के बावजूद ग्रामीणों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लगभग 15 किलोमीटर दूर जलेसर कोतवाली जाना पड़ता है। इससे न केवल आमजन को परेशानी होती है, बल्कि किसी घटना की स्थिति में पुलिस के मौके पर पहुंचने में भी अनावश्यक देरी होती है।
ज्ञापन देने वालों में मोनू गौतम, नरेंद्र कुशवाह, राहुल ठाकुर, हरिमोहन कुशवाह, रमन सिसोदिया, नवनीत , रामू , धनपाल सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि बेरनी पुलिस चौकी के आसपास के सभी गांवों को शीघ्र चौकी के अंतर्गत जोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनसुविधा बेहतर हो सके।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।