एटा: हिन्दू एकता समूह ने शिवरात्रि से पहले मीट ,मासाहार व शराब की दुकान बंद रखने हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम जलेसर को सौंपा ज्ञापन।

*एटा: हिन्दू एकता समूह ने शिवरात्रि से पहले मीट ,मासाहार, शराब् की दुकान 13,14 ,15 को बंद रखने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी जलेसर को दिया।*�

आज 12/02/2026 को हिन्दू एकता समूह ने शिवरात्रि से पहले मीट ,मासाहार, शराब् की दुकान 13,14 ,15 को बंद रखने के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जलेसर सुश्री भावना विमल को दिया। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष युवा एटा अजय ठाकुर एवं नगर अध्यक्ष जलेसर प्रांजल शर्मा ने किया।�
जिसके ज्ञापन �में कहा गया कि
हिंदू एकता समूह इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित करना चाह रहा है कि 15 फरवरी को सनातन धर्म के आराध्य महादेव की शिवरात्रि का त्यौहार है जो पूरे देश प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है साथ के साथ महादेव को मानने वाले सनातन धर्म के लोग गंगा जी से गंगाजल उठाकर पैदल अपने घर के मंदिर तक जाते हैं तो बीच में उनके मार्ग पर मांसाहार मीट की दुकान, मांसाहार होटल और शराब की दुकान पड़ती हैं जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है ।

अगर कोई व्यक्ति कावड़ पकड़े व्यक्ति को या फिर कावड़ को छू भी लेता है तो वह खंडित हो जाती है ।�

कावड की पवित्रता को बनाने के लिए हिंदू एकता समूह मांग कर रहा है कि पूरे प्रदेश में 13 ,14 और 15 को सभी मांसाहार होटल ,मांसाहार मीट की दुकान के साथ-साथ शराब की दुकान भी बंद रहनी चाहिए। ।�

सभी दुकान एवं होटल को बंद कराने का कष्ट करें जिससे सनातन धर्म के मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ ना हो। ।�

इस मौके पर प्रांजुल शर्मा, अजय ठाकुर, आकाश गुप्ता, नैतिक वर्मा, कार्तिक परमार, करण पाठक,अमन ठाकुर, तनु वर्मा, सूर्या पाठक, अंकित ठाकुर, अमन यादव, अशोक कुमार, आर्यन पंडित, कहन ठाकुर, यश ठाकुर, कार्तिक पाठक, कार्तिक परमार, राहुल, पवन के अलावा अन्य �सनातनी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।