एटा: इसौली में झाड़ियों में दिखा अजगर, एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को पड़कर उसके प्रवास में सकुशल छोड़ा।

*एटा: इसौली में झाड़ियों में दिखा अजगर, एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा।*


जलेसर/एटा:

जनपद एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव इसौली में आज एक अजगर दिखाई दिया। झाड़ियों में अजगर छिपे होने की खबर पूरे क्षेत्र के आग की तरह फैल गई। इसौली गाँव से भीलनगर जाने वाले रास्ते के पास झाड़ियां में अजगर कहां से आ गया इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। झाड़ियों में अजगर को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और देखते ही देखते आसपास के गावों के सैकडों लोगों की भीड़ अजगर को देखने के लिए इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने जंगल में अजगर देखकर सकरौली पुलिस और एसडीएम जलेसर को सूचना दी। झाड़ियों में अजगर होने की सूचना को एसडीएम जलेसर सुश्री भावना विमल ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को रेस्क्यू करने के लिए निर्देशित किया। सूचना मिलते ही सकरौली पुलिस के चौकी इंचार्ज जरानी कलां जितेंद्र तेवतिया और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए झाड़ियां में छिपे अजगर को पड़कर अपने कब्जे में ले लिया और वन विभाग जलेसर की टीम अजगर को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई और अजगर को उसके प्रवास में सकुशल छोड़ दिया। वन विभाग जलेसर की रेस्क्यू टीम द्वारा अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रेस्क्यू टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी गिरजेश तिवारी, वन दरोगा अमरेश कुमार सिंह, वनरक्षक चमन सिंह, परवेज उस्मानी और रामनरेश शामिल रहे।


रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।