बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (05 ट्रिप) का संचालन

बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (05 ट्रिप) का संचालन

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 09005, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.01.26, 04.02.26, 11.02.26,18.02.26 व 25.02.26 को (05 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को 11.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 06.55 बजे आगमन व 07.05 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 13.00 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09006, भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.01.26, 05.02.26, 12.02.26, 19.02.26 व 26.02.26 को (05 ट्रिप) भिवानी से प्रत्येक गुरूवार को 14.35 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.40 बजे आगमन व 19.50 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 16.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तोडगढ,
भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाडी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 13 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 23 डिब्बे होगे।