जेकेएसएस मासिक बैठक में बार्षिक योजनाओं की हुई घोषणाएं

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत लॉ कॉलेज खकरा पुल चंदोई में जन कल्याण सुरक्षा संघ की मासिक बैठक संपन्न हुई, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव का फूल मलाओं से जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने संस्था के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं 2026 की वार्षिक योजनाओं की घोषणा करते हुए बताया कि जनकल्याण 1 वर्ष के जन भागीदारी, डिजिटलीकरण समन्वय, स्थानीयकरण महिला सशक्तिकरण,बुजुर्गों एवं बच्चों की सुरक्षा, कौशल विकास पारदर्शिता एवं अनुसंधान आत्मनिर्भरता गांव गांव गली गली में अपने अधिकारों कर्तव्यों एवं शासन की का प्रचार प्रचार करना,शोषण अत्याचार दुराचार हिंसा अपमान रोकने को लेकर जागरूक करना।पर्यावरण जल संचय प्रदूषण पर विशेष बल देना एवं जागरूक करना एवं सुधार करना स्वास्थ्य शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा जनता को लाभ दिलाना। दहेज उत्पीड़न,बाल मजदूरी,बेरोजगारी पर कार्य करना एवं उससे मुक्ति दिलाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने को शिविरों द्वारा जागरूक करना। जनपद की हर तहसीलों से कम से कम एक गरीब असहाय कन्या की शादी कराना संस्था के नियमों का पालन करने वाले पदाधिकारी को कार्यक्रमों में उपहार देकर वह संस्था का स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करना हर पदाधिकारी को एक वर्ष में 25 सक्रिय सदस्य बनना अति आवश्यक होगा पदाधिकारी बिना कारण बताएं लगातार तीन मीटिंगों में अनुपस्थित रहने पर वह पद से प्रभाव मुक्त कर दिया जाएगा।नगर न्याय पंचायत ब्लॉक तहसील जिलानगरों न्याय पंचायत ग्रामों में होने वाली मीटिंगों की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारीयों की होगी संस्था के कार्यक्रमों की मीटिंगों में ग्राम नगर न्याय पंचायत ब्लॉक तहसील जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों की भागीदारी बैठक में नितांत आवश्यक होगी अंत में गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम को और प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा संस्था से किसी भी राजनीतिक पार्टी या संगठन से जुड़े हुए व्यक्ति को सदस्य नहीं बनाया जाएगा जो राजनीतिक गतिविधियों में संयुक्त पाया गया उसे तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया जायेगा कार्यक्रम में अरुनेश मिश्रा नगर अध्यक्ष महिला पीलीभीत एवं ममता मिश्रा को तहसील अध्यक्ष महिला सदर पीलीभीत को मनोनीत किया गया फूल मलाई डालकर दोनों नव मनोनीत पदाधिकारीयों का राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने पुष्प देकर सम्मानित किया एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह के द्वारा संस्था का मनोनयन पत्र आई कार्ड देकर सम्मानित किया गया पूनम देवी वर्मा अध्यक्ष महिला एवं पूजा,ब्लॉक अध्यक्ष महिला बरखेड़ा ने फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में आए सभी लोगों को नववर्ष की बधाई दी और इस वर्ष संगठन की नीतियों को तेज करते हुए पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए की पूर्व की भांति संगठन के प्रति उदासीनता दिखने वाले पदाधिकारीयों को निष्कासित कर दिया जाएगा।ग्राम से लेकर तहसील और जिला स्तर तक पदाधिकारी नगर की लिखित समस्या गांव गांव नगर नगर जाकर जन समस्याओं को सुने और उनका निराकरण करने का प्रयास करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशाद हुसैन अंसारी, अमरजीत सिंह, बृजेश सिंह, पूनम देवी वर्मा, अजय पाल, मनप्रीत सिंह, भूपराम, काशीराम यादव, हरिशंकर यादव, संतोष कुमार शर्मा ग्राम अध्यक्ष नवदिया धनेश राजीव कुमार पासवान ग्राम उपाध्यक्ष खासपुर राजेंद्र यादव हरबंस यादव करनजीत सिंह ग्राम प्रधान निवाड़ ऐठपुर नसीम ग्राम प्रधान पति चंदोई इंतजार महचन्दी रशीद अहमद मजलिया भोज शरीफ अहमद उदयपुर मोहम्मद तारिक सहित आदि सदस्य उपस्थित रहे!