प्रयागराज मंडल रेल प्रशासन द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) के विरुद्ध निरंतर अभियान

प्रयागराज मंडल रेल प्रशासन द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) के विरुद्ध निरंतर अभियान

जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक 4778 लोग गिरफ्तार

नवंबर 2025 में 391 लोग गिरफ्तार

प्रयागराज मंडल में ट्रेनों के सुचारू संचालन एवं यात्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अनावश्यक चेन पुलिंग न केवल गाड़ियों की समयबद्धता को प्रभावित करती है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से खतरे में डालती है । इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में 01 जनवरी, 2025 से 30 नवंबर, 2025 तक कुल 4778 लोगों को अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई ।

जनवरी 2025: 245 लोग गिरफ्तार

फरवरी 2025: 125 लोग गिरफ्तार

मार्च 2025: 246 लोग गिरफ्तार

अप्रैल 2025: 413 लोग गिरफ्तार

मई 2025: 599 लोग गिरफ्तार

जून 2025: 617 लोग गिरफ्तार

जुलाई 2025: 579 लोग गिरफ्तार

अगस्त 2025: 564 लोग गिरफ्तार

अक्तूबर 2025: 486 लोग गिरफ्तार

सितम्बर 2025: 513 लोग गिरफ्तार

नवंबर 2025: 391 लोग गिरफ्तार

स्टेशन-वार गिरफ्तारियाँ (01 जनवरी - 30 नवंबर, 2025):

कानपुर सेंट्रल: 703

टूंडला: 479

फतेहपुर: 357

अलीगढ़: 355

इटावा: 327

प्रयागराज जंक्शन: 322

नैनी: 304

मिर्जापुर: 254

मानिकपुर: 235

फफूंद: 207

सूबेदारगंज: 174

शिकोहाबाद: 173

प्रयागराज छिवकी: 147

जीएमसी: 124

फ़िरोज़ाबाद: 117

खुर्जा: 116

हाथरस: 112

चुनार: 109

दादरी: 99

पनकी धाम: 43

कानपुर अनवरगंज: 21

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें। यह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है। इसके दुरुपयोग से यात्रियों को असुविधा होती है तथा ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रेल प्रशासन अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रहा है और पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है ।

प्रयागराज मंडल यात्रियों के सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए यात्रियों के सहयोग की अपेक्षा भी करता है।