दितवाह तूफान का छत्तीसगढ़ में पड़ेगा बड़ा असर, सामने आई ये जानकारी….

रायपुर : बंगाल की खाड़ी में तटीय चक्रवात दितवाह कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि समुद्र में दितवाह की तटीय लोकेशन चेन्नई शहर से 140 किलोमीटर और पुडुचेरी से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित है। दितवाह तूफान का असर कमजोर होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि यह अवदाब में बदल गया है। इसका दबाव कम होने के कारण बादल छाने और बारिश की संभावना बनती है। इसी कारण अगले दो दिन तक दक्षिण क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। हालांकि उसके बाद ठंडक में बढ़ोत्तारी होने के आसार बढ़ गये है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के एक-दो जगहों पर अति हल्की बारिश हुई। अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीँ आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात तूफान दितवाह का अवशेष गहन अवदाब अब कमजोर होकर अवदाब में बदल गया है। यह पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर, चेन्नई तट से 30 किमी की दूरी पर केन्द्रित है। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीँ कुछ जगहों पर अगले दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।