सोहन लाल धीवर बनाये गए भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक

रायपुर /__ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा आज संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों में नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री के सहमती से हस्ताक्षर सहित प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक की सूची जारी की , जिसमे धरसींवा विधानसभा के भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता सोहन लाल धीवर को मछुआरा प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया गया है। बतादे की सोहन लाल धीवर पूर्व में संगठन के अनेको दायित्वों पर भी रहे है और अभी वर्तमान में भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के सह - कोषाध्यक्ष भी है, इसके साथ ही वह धीवर समाज खरोरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष भी है। उनके इस नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों सहित प्रदेश के अनेको लोगो एवम मछुआरा समाज के लोगो ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी।