अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की गूगल मीटिंग संपन्न, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

मुम्बई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र प्रदेश की एक गूगल मीटिंग महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की प्रेरणा से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत की देशभर में एक अच्छा संगठन बन गया है, जिसमें कायस्थ समाज तेजी से जुड़ रहा है। यह संगठन निस्वार्थ भाव से कायस्थ हित में सदैव कार्य करता है।

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई ने बताया कि 10 जनवरी को मुम्बई में एक महाराष्ट्र प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, प्रदेश अध्यक्षगण को भी आमंत्रित किया जाएगा। सभी उपस्थित सदस्यों ने आपसी परिचय के साथ संगठन 7235 को मजबूत करने पर बल दिया और तय किया कि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार (या माह का अंतिम शनिवार) को गूगल मीट से जुड़ेंगे।

10 जनवरी 2026 को संगठन को मजबूत करने, टीम पदाधिकारी का व्यक्तिगत सम्मान करने हेतु एक प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। 10 जनवरी 2026 को मुम्बई में मिलेंगे! सभी उपस्थित सदस्यों ने आपसी परिचय के साथ संगठन को मजबूत करने पर सहमति जताई।

मीटिंग में शामिल रहे: राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भईया), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, पंजाब प्रांत अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महाराष्ट्र महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रविकांत श्रीवास्तव, संगठन सचिव सतीश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, महामंत्री तेज़ बहादुर श्रीवास्तव, युवा महामंत्री (उत्तर प्रदेश) आलोक श्रीवास्तव गौरव और अन्य पदाधिकारी।

राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भईया) एडवोकेट ने बताया कि जल्दी ही राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, प्रदेश अध्यक्षगण, युवा, महिला, मेडिकल, विधि प्रकोष्ठ की ऑनलाइन गूगल मीटिंग होगी, लिंक ग्रुप में भेजा जाएगा।