कलार समाज जिला इकाई कोण्डागांव की जिला युवा प्रकोष्ठ बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न*

कोंडागांव!कलार समाज जिला इकाई कोण्डागांव अंतर्गत जिला युवा प्रकोष्ठ की बैठक दिनांक 02 नवंबर 2025 को कलार समाज भवन, कोण्डागांव में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी छः ब्लॉकों के युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय एवं पूर्ण रही।

बैठक में दिनांक 14 दिसंबर 2025 को युवा/युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन जिला कोण्डागांव में करने पर सर्वसम्मति बनी। जिला युवा प्रकोष्ठ सचिव पद रिक्त होने पर सर्वसम्मति से श्री सुरेंद्र वैद्य को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के हित एवं संगठन के सशक्तिकरण हेतु अन्य कई अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। आगामी बैठक के लिए सभी ब्लॉक युवा प्रकोष्ठों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्र से युवा-युवतियों की सूची, सरकारी कर्मचारियों की सूची, और उद्यमियों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण ने समाज हित में अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।