नेहरू जयंती पर अधिवक्ताओं का श्रद्धासुमन, चेयरमैन बैस ने कहा - 'नेहरू के आदर्श आज भी प्रेरणा के स्रोत'

कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने आज यहां अपने कार्यालय में अधिवक्ता साथियों के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

चेयरमैन बैस ने नेहरू जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी। उन्होंने कहा, "नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 1951, 1957 और 1962 के चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।"

बैस ने आगे कहा कि नेहरू जी बच्चों के बेहद प्यारे थे और इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा, "जब तक सृष्टि रहेगी, पंडित नेहरू का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।"

कार्यक्रम में केशव मिश्रा, अनिरुद्ध गौतम, ज्योति हल्दिया, शीतल वर्मा, शरीफ मलिक, अरुण कुमार, जतिन मौर्य, मोहित बघेल, डीके धनगर, विकास सोलंकी, नरेंद्र शर्मा, फिरोज खान, आदित्य मिश्रा, अमरुद्दीन खान, मुकीम खान, शीलेंद्र सिंह, कृष्णकांत शर्मा, गयासुद्दीन, अयोध्या प्रसाद सहित कई अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।