सन्त विवेकानंद स्कूल के निदेशक डॉ जेपी यादव के प्रतिभा शाली पुत्र धैर्य का हुआ सम्मान समारोह

प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नही होती

सन्त विवेकानंद स्कूल के निदेशक डॉ जेपी यादव के प्रतिभा शाली पुत्र धैर्य का हुआ सम्मान समारोह

करहल। कस्बे के प्रतिभावान छात्र धैर्य सरित ने देहरादून के एशियन स्कूल में (99.2%)सर्वाधिक अंक लाकर नाम रोशन किया। इस उपलक्ष में मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम आचार्य एवं नगर के प्रबुद्ध लोगों ने फूल माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जगराम आचार्य ने कहा कि धैर्य सरित की यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। जो बच्चे दुनिया की चकाचौंध से दूर रहकर अध्ययन करते है। वे सफलता के नित नए और ऊंचे आयाम प्राप्त करते है, बच्चे की शैक्षिक उपलब्धि में परिवार का अहम रोल होता है माता पिता के अच्छे संस्कारों का बच्चों पर सीधा असर पड़ता है। भारत सिंह पूर्व शिक्षक ने कहा आगे और कड़ी मेहनत के साथ बड़ी से बड़ी परीक्षाएं पास कर के परिवार के साथ देश का नाम ऊंचा करना है।

उन्होंने कहा कि डॉ जे पी यादव और सरिता यादव के अनुशासन और संस्कार की वजह से इस बच्चे ने मैनपुरी जनपद के सभी रिकॉर्ड तोड़े है। ब्रजेश कुमार अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने भी शुभकामनाएं के साथ प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही देश का नाम रौशन करती हैं। सुभाष यादव ने कहा कि जीवन में कभी भी नकारात्मकता न लाएं और सकारात्मक ही रहें।उदय वीर सिंह उदय ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ख्वाब जो पूरे करने हों तो हिम्मत करनी पड़ती है, काव्य पाठ किया।

इस मौके पर राम विलास ब्लॉक अध्यक्ष, नरेंद सिंह सेवानिवृत शिक्षक डॉ राम शंकर मुन्ना वेद प्रकाश फ़ौजी, दीवान सिंह, बिजेंद्र सिंह, सरिता सिंह सोहित यादव, आदित्य कुमार योगेन्द्र सिंह सहित सभी लोगों ने धैर्य के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में जे पी यादव ने सभी का बच्चे का उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।