सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पनकी सरायमीता वार्ड-53 में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

महेश प्रताप सिंह

कानपुर, 23 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पनकी मंडल द्वारा आज पनकी सरायमीता वार्ड-53 में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पनकी मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय पटेल ने की। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य परामर्श और उपचार का लाभ उठाया। चिकित्सा टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष बाजपेई, मंडल महामंत्री सियाराम पाल, मंडल महामंत्री प्रियंक सिंह चौहान, स्वास्थ्य शिविर संयोजक लाखन सिंह चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष अमित तिवारी ,मंडल मीडिया प्रभारी तेजस मिश्रा, आदित्य तिवारी, पुनीत शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनहित को समर्पित इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही सेवा पखवाड़ा अभियान की भावना-सेवा ही संगठन-को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।