प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पनकी में स्वच्छता अभियान चलाया गया

महेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट

कानपुर, 17 सितम्बर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पनकी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पार्षद आरती त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ पांडे ,पनकी मंडल अध्यक्ष डॉ विजय पटेल ,पनकी मंडल प्रभारी ललित उपाध्याय ,पार्षद आरती त्रिपाठी , विनोद शुक्ला, पूर्व पार्षद दिनेश बाजपेई , मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका सिंह ,सियाराम पाल, कोषाध्यक्ष अश्मिता निगम ,मंडल उपाध्यक्ष अमित तिवारी,आशा देवी, मंडल मंत्री सुमन उपाध्याय, संदीप तिवारी, मंडल मीडिया प्रभारी तेजस मिश्रा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर कर्मचारियों का स्वागत किया मिष्ठान बांटा गया एवं सफाई अभियान चलाया गया ।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे स्वच्छता के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे और समाज को स्वच्छ, सुंदर बनाने में योगदान देंगे।