कोटा स्टेशन पर किया जा रहा है पुनर्विकास कार्य,रेल यातायात प्रभावित रहेगा

सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा स्टेशन पर किया जा रहा है पुनर्विकास कार्य

पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 पर पुनर्विकास कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जो 10.09.25 से 03.10.25 तक (24 ट्रिप) भोपाल से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग सोगरिया-कोटा- कोटा सी केबिन-गुडला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोगरिया- कोटा सी केबिन-गुडला होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 14813, जोधपुर- भोपाल रेलसेवा जो दिनांक 10.09.25 से 04.10.25 तक (25 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग गुडला- कोटा सी केबिन-कोटा-सोगरिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुडला- कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 10.09.25 से 03.10.25 तक (24 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग सोगरिया-कोटा-कोटा सी केबिन-गुडला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुडला होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर रेलसेवा जो दिनांक 10.09.25 से 04.10.25 त (25 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग गुडला- कोटा सी केबिन-कोटा-सोगरिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुडला- कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी।

उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं दिनांक 10.09.25 से 04.10.25 तक (25 दिन) कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर ठहराव करेगी.

1. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा उपरोक्त अवधि में कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 06.35 बजे आगमन व 06.45 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर एक्सप्रेस रेलसेवा उपरोक्त अवधि में कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 21.50 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा उपरोक्त अवधि में कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 14813, जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा उपरोक्त अवधि में कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान करेगी।