वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज एटा में भ्रष्टाचार का बोलबाला, महिला डॉक्टर ने खोले कई राज।

*वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज एटा में भ्रष्टाचार का बोलबाला। महिला डॉक्टर ने खोले राज।*


*।। सिटी अपडेट न्यूज.।।*


एटा में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाली महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 अंकिता शर्मा से ब्लड बैंक प्रभारी अरशद जमाल और उनके साथियों ने अभद्रता की है। पीड़िता डाक्टर अंकिता शर्मा ने अरशद जमाल पर आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी है। पीड़िता डॉक्टर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी सुरक्षा के साथ साथ न्याय की भी गुहार लगाई है।

पीड़िता डॉक्टर अंकिता शर्मा ने अपनी जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। मेडिकल कॉलेज के भ्रष्ट कर्मचारी उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं।

पीड़िता ने एटा मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक HOD डॉ0 हिमा वार्ष्णेय के भ्रष्टाचार और ड्यूटी पर बिना आए लाखों का वेतन निकालने की शासन से शिकायत कर दी थी जिसके कारण ब्लड बैंक प्रभारी अरशद जमाल बौखला उठे और महिला डॉक्टर से अभद्रता करते हुए गाली गलौज की गई है।

एटा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य रजनी पटेल की मिली भगत से मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।

एटा मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बिना ड्यूटी आए डॉक्टर प्राचार्य रजनी पटेल की साठगांठ से हर महीने लाखों रुपए सैलरी निकाल रहे हैं। ड्यूटी ना आने वाली HOD डॉक्टर हिमा वार्ष्णेय सहित डेढ़ दर्जन से अधिक डॉक्टर एक बर्ष में सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत के कारण यह सिलसिला लगातार जारी है।

पीड़िता डॉ0 अंकिता शर्मा की केवल ये गलती है कि उसने पूर्व में लापरवाह डॉक्टरों की वरिष्ठ अधिकारियो और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से लिखित शिकायत की थी।

एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का है पूरा मामला बताया जा रहा है।

*रिपोर्ट : रमेश जादौन एटा।*