गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस का वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस का वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

27 जुलाई, 2025 से गांधीनगर केपिटल से प्रस्?थान करने वाली ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को वलसाड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 17:51 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी और 17:53 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण, ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल से 14:05 बजे के बजाय 14:00 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर इस ट्रेन के समय में संशोधन किया गया है।

इसी प्रकार, 28 जुलाई, 2025 से मुंबई सेंट्रल से प्रस्?थान करने वाली ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को वलसाड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 08:19 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी और 08:21 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण सूरत, वडोदरा, आणंद और अहमदाबाद स्टेशनों पर इस ट्रेन के समय में संशोधन किया गया है। ट्रेन का विस्तृत समय नीचे दिया गया है:-