मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन द्वारा हरित पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन द्वारा हरित पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन

वृक्ष का जीवन चक्र परोपकार, सहनशीलता, प्रेरणा ,त्याग, समर्पण सामंजस्य के साथ पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा प्रदान करता है

मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में आज दिनांक 23 जुलाई बुधवार को वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण का कार्यकम रेलवे स्टेशन खातीपुरा एवं पार्क में किया गया। टीम मित्राय, वर्ष 2011 से निरंतर समाज और पर्यावरण के लिए अनेकों क्षेत्रों में कार्य कर रही है।, संस्था ने अब तक सामाजिक-पर्यावरणीय पहल को सघन रूप देते हुए अब तक 55,000 से ज्यादा बड़े वृक्ष, 49,000 से ज्यादा पक्षियां के दाना पात्र ओर परिंडे लगाए है।

खातीपुरा में आज की प्लांटेशन ड्राइव में मुख्य अतिथि शशि किरण, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी,गौरव गौड़, अपर मंडल रेल प्रबंधक,सतीश मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर हिमांशु कुलदीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित रेलकर्मी एवं मित्राय टीम साथी उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण में मेरा वृक्ष-मेरा भाई अभियान के तहत यह अभियान रखा गया। कार्यक्रम की शुरूआत आचार्य जुबिन शर्मा द्वारा विधिवत वृक्ष पूजन करवाया कर किया गया।

इस अवसर पर शशि किरण ने बताया कि पेड़ जीवन, विकास, शक्ति, ज्ञान, और स्थिरता का प्रतीक है। विभिन्न संस्कृतियों में पेड़ों को विभिन्न प्रतीकात्मक अर्थ दिए गए हैं, पेड़ का जीवन चक्र सामान्य तौर पर प्रकृति संरक्षण, वनस्पति पुनर्जन्म, और अमरत्व के सिद्धांत से जुड़ा होता हैं।

वृक्षारोपण अभियान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है साथ ही यह सामूहिक प्रयास की मिसाल भी प्रस्तुत करता है। यह आयोजन प्रदर्शित करता है कि सामूहिक सकारात्मक छोट-छोटे कदम बड़े परिवर्तन की नींव रख सकते हैं। यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक भागीदारी और सरकारी संस्थाओं में सहयोग का एक आदर्श उदाहरण है।

हिमांशु कुलदीप ने बताया कि पेड़ पौधे धरती पर ईश्वर का स्वरूप है। आज प्रदेश ही नहीं संपूर्ण भारत वर्ष में भीषण गर्मी, बाढ़, भूस्खलन, प्राकृतिक आपदाओं से हमारी सुरक्षा सिर्फ पेड़ो के अधिक से अधिक लगाने व हरियाली द्वारा प्रकृति का संतुलन बना कर ही किया जा सकता है। हमारे स्वस्थ जीवन और भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना, प्लास्टिक का जीवन में कम इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है और उसके लिए हमे सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा की प्रतिज्ञा लेनी होगी। मित्राय संस्था के ये निस्वार्थ जनहित प्रयास समाज में अन्य सभी के लिए प्रेरणा है। हमारे आने वाले भविष्य ओर वर्तमान को एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पेड़ लगाना अत्यंत जरूरी है।

इस अवसर पर फाउंडर डॉ विनीत शर्मा और योग गुरु रश्मि शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों ओर संस्था के कार्यों के विषय पर बताया। फाउंडर डॉ विनीत शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा अनेकों सेवा प्रकल्प सतत् निरंतर वर्षो से किए जा रहे है। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीव जंतुओं पक्षियों गौ माता के लिए सेवा कार्य, रोजगार के लिए स्किल डेवलपमेंट, निराश्रित बेसहारा लोगों हेतु वस्त्र दवा भोजन आदि का प्रबंध हर मौसम में संपूर्ण राजस्थान में कार्य किए जा रहे है। वर्तमान का जो पर्यावरण है, आने वाली पीढ़ियों के लिए ओर सुरक्षित संरक्षित हो वो इसको देख सके, महसूस कर सके यही हमारा प्रयास है। जिस प्रकार हमारी गौरवशाली प्रकृति के विलुप्त होते पर्यावरण घटकों को हम नहीं देख सके परंतु इसके विषय पर हमे पढ़ाया जाता है, तो जो आज का पर्यावरण हम संरक्षित करेंगेउसे आने वाले पीढ़ियां भी देख सके उसी भाव से हमारी संस्था यह काम कर रही है।

मित्राय फाउंडेशन संस्था द्वारा पूर्व में भी रेलवे के साथ मिलकर मित्राय संस्था के तत्वाधान में वृक्षारोपण अभियान चलाए है। आगामी दिनों में भी इसी प्रकार हम मित्राय संस्था के साथ मिल कर अन्य रेलवे स्टेशन ओर कॉलोनी में भी इस तरह के प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया जाना प्रस्तावित किया गया है।