ब्रह्म नगर में एक उम्मीद NGO ने नन्हे मुन्ने बच्चों को वितरण की शिक्षा सामग्री

महेश प्रताप सिंह

कानपुर (सिटी अपडेट) ।आज दिनांक: 16 जुलाई 2025 को कल्याणपुर विधानसभा के अशोक नगर ब्रह्म नगर, में एक उम्मीदजन कल्याण सेवा समिति के कल्याणपुर विधानसभा के पदाधिकारियो द्वारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा सामग्री वितरित की गई। यह वितरण राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के निर्देशन और कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पवन चौहान के मार्गदर्शन में लता कश्यप कल्याणपुर वि०स० अध्यक्ष और राहुल वर्मा कल्याणपुर विoसo उपाध्यक्ष द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर अंकित कुमार विधानसभा सचिव प्रियंका कश्यप कार्यकारिणी सदस्य अंजू प्रजापति सदस्य शिवजल सिंह सचिव कल्याणपुर वि०स० दृष्टि यादव सचिव विoसo कल्याणपुर आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को शिक्षा सामग्री भेंट कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों से बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के लिए प्रेरित किया।एक उम्मीद परिवार का संकल्प है कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से हर गाँव में बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के अवसर प्रदान किए जाएँ। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के हर वर्ग को बच्चों की शिक्षा में सहभागी बनना चाहिए।