हरदोई में सपा कार्यालय पर सादगी व उत्साह के साथ मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, सामाजिक सौहार्द का दिखा नजारा, सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को जिले में सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और संघर्षशील जीवन की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने की। इस दौरान प्रदेश सचिव विप्र प्रधान, भांजे सुगम कटियार और छोटे भाई अनुराग पटेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में अन्य दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने सामाजिक और राजनीतिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जिला सचिव सोनू त्रिपाठी, युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष अनुराग यादव, मल्लावां ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह यादव, नगर अध्यक्ष बदरुद्दीन अंसारी, माधौगंज ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, नगर पंचायत माधौगंज के पूर्व प्रत्याशी हबीबुल रहमान और लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष इरशाद खां विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और सभी ने एकजुट होकर सामाजिक न्याय, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।