छितौनी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे*

कुशीनगर स्थानीय छितौनी इण्टर कॉलेज,छितौनीमेंगुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल, इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मो० जफर द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कृष्णा कुशवाहा, शालिनी गोंड़, सौरभ मिश्रा, रूदल, बिगनेश कुमार, काजल कुशवाहा, प्रियंका कुशवाहा, अंकिता गोंड़, बन्दना कुशवाहा, नीलेश, आस्था कुशवाहा शामिल रहे। इस समारोह में उपजिलाधिकारी खड्डा ने एक पौध का रोपण किया तथा उस पौध के सुरक्षा हेतु इंटर कृषि की छात्रा बन्दना को नामित किया। उप जिलाधिकारी खड्डा ने उपस्थित बच्चों को पर्यावरण एवं वृक्ष के सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर वर्ग में पिंकी साहनी व काजल कुशवाहा प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण के उपरांत छात्रों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी खड्डा ने कहा कि पुरस्कार अच्छे व्यवहार को और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करने का एक तरीका है। छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करना इस वजह से भी जरूरी है जिससे उनमें एक नई उर्जा का संचार हो और वह कुछ नया करने के लिए जागरूक रहे। इससे छात्रों के हौसला बढ़ता है। छात्रों के बीच आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत होती है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता आंनद कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। अंत मे प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने अतिथि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक कमरुद्दीन अली अंसारी, विजय कुशवाहा, नीतीश गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, संजीव सिंह, दिनेश यादव,रीना देवी , उपेंद्र गुप्ता, महेश साहनी, रीपिका, निधि गुप्ता, यादवेंद्र पटेल, विवेकानंद यादव, लिपिक जितेंद्र यादव , गुलाब गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।