मानवाधिकार सहायता संघ द्वारा समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु श्री तरुण उपाध्याय सम्मानित

फिरोजाबाद, 18 मई 2025।मानवाधिकार सहायता संघ-भारत, जिला फिरोजाबाद की महिला विंग, गुलशन कौशिश शाखा द्वारा एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 4 मई 2025 को आदर्श पब्लिक स्कूल, फिरोजाबाद में सम्पन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था।

इस अवसर पर महर्षि पशुपतिनाथ गौशाला के अध्यक्ष श्री तरुण उपाध्याय को समाज कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और संस्था के सदस्यों ने उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दर्शन त्रिवेदी पाण्डेय ने की। मंच पर शाखा अध्यक्ष गुलशन कौशिश, दुर्गेश यादव, अनिल माली, यश वर्मा, शुभ मंगल, चेतन गौरव, सोनू लहरी, भावना शर्मा, अंकित पाठक, विकास जायसवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हसन-हुसैन एवं उनके परिवार द्वारा पारंपरिक 'पीठ परंपरा' का निर्वहन करते हुए श्री उपाध्याय को शॉल एवं प्रतीकचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह ने न केवल सामाजिक एकता और सेवा भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करने का कार्य किया।