मुरादाबाद में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कल तीन घंटे तक रहेगा अनुरक्षण कार्य

मुरादाबाद में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कल तीन घंटे तक रहेगा अनुरक्षण कार्य

दीनबन्धुपुरम और टैक्सी स्टैण्ड विद्युत उपकेन्द्रों पर मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य, कई क्षेत्रों में अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

मुरादाबाद। उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा 11 सितंबर को दीनबन्धुपुरम और टैक्सी स्टैण्ड विद्युत उपकेन्द्रों पर आवश्यक अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

दीनबन्धुपुरम स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 11 केवी सीटी बदलने तथा यार्ड में अनुरक्षण एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते बसन्त विहार, बैंक कॉलोनी, खुशहालपुर, प्रीत विहार, सिद्धार्थ नगर, विवेक विहार, पूनम विहार शाहपुर, भोला सिंह की निलक सहित संबंधित अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक टैक्सी स्टैण्ड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र में कन्ट्रोल रूम की छत की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके कारण बुद्ध बाजार, मालवीय नगर, कोठीवाल नगर, आर्य समाज, असालतपुरा, प्रिन्स रोड, हरपाल नगर, शिवपुरी, रामपुर रोड सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार दोनों उपकेन्द्रों पर कराया जा रहा कार्य विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर, सुचारु एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय के दौरान सहयोग प्रदान करें। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।