मुरादाबाद में कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

मुरादाबाद में कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

डबल पोल शिफ्टिंग और 33 केवी लाइनों के अनुरक्षण के चलते सुबह 6 से 11:30 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा असर

मुरादाबाद। शहर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर एवं विश्वसनीय बनाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा 10 सितंबर को अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों पर आवश्यक कार्य कराया जाएगा। इसके चलते मुरादाबाद के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शहीदाबाद पर सड़क चौड़ीकरण के लिए डबल पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रस्तावित है। इसके कारण पंडित नगला, जाहिद नगर, गागन तिराहा, मोहम्मदपुर बस्तौर, अमन कॉलोनी, विजन एक्सपोर्ट, बस चार्जिंग स्टेशन, जकारिया शाहिद सहित उपकेंद्र से जुड़े अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रामगंगा विहार-1, टीडीआई एवं वेवग्रीन के अंतर्गत 33 केवी लाइनों पर पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई और आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान आशियाना-1, परंपरा, दीनदयाल नगर, साईं मंदिर, टीडीआई, वेवग्रीन, वेव सिनेमा हॉल सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में होने वाले इन कार्यों के दौरान सहयोग बनाए रखें। विभाग के मुताबिक डबल पोल शिफ्टिंग, पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई और अनुरक्षण कार्य का उद्देश्य विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

विभाग ने अस्थायी विद्युत व्यवधान के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही लोगों से बिजली की बचत करने की अपील की गई है।