पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने खुद संभाली जनसुनवाई की कमान, फरियादियों की पीड़ा सुनी और मातहतों को दिए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश

अधिकारी हो तो ऐसा! कप्तान की सख्ती से थानों तक इंसाफ का संदेश, लापरवाही करने वालों की खैर नहीं!

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने खुद संभाली जनसुनवाई की कमान, फरियादियों की पीड़ा सुनी और मातहतों को दिए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश

#Hardoi 

पुलिस महकमे में कप्तान ऐसा हो जो सिर्फ कुर्सी पर बैठकर हुक्म न चलाए, बल्कि जनता की तकलीफ सुने और अपने मातहतों को जवाबदेह भी बनाए। हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की कार्यशैली कुछ ऐसी ही दिखाई दे रही है।

पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। फरियादियों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

साहब का संदेश साफ है_जनता थाने के चक्कर काटने को मजबूर न हो, उसकी फरियाद को फाइलों में दबाकर न रखा जाए और शिकायत के निस्तारण में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त न हो।

सीधी भाषा में कहें तो कप्तान की निगाह जब हर शिकायत पर होगी, तो थानों में भी जिम्मेदारी का एहसास रहेगा। आखिर पुलिस की असली पहचान वर्दी का रौब नहीं, बल्कि पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाना है।

अब जरूरत यही है कि कप्तान की इस सख्ती और संवेदनशीलता की झलक जिले के हर थाने में दिखाई दे। क्योंकि जनता को भाषण नहीं, इंसाफ चाहिए!

सलाम ऐसी कार्यशैली को, जहां फरियादी की आवाज सुनी जाए और जिम्मेदारों को जवाब देना पड़े।

✍️ डी.डी. शुक्ला/स्वतंत्र पत्रकार

#MYogiAdityanath #HardoiPolice #DMHardoi #BreakingNews #highlightseveryonefollowers