हरदोई में नारी शक्ति सेवा समिति का शुभारंभ, महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने का संकल्प, संस्था अध्यक्ष बोली- संगठित होकर पीड़ित महिलाओं की सहायता करेंगे

हरदोई। नगर पालिका सभागार में नारी शक्ति सेवा समिति का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापिका ज्योति बघेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, बाल विद्या भवन की स्वामिनी कीर्ति सिंह, भाजपा नेत्री अनुराधा मिश्रा और किरण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
समिति की स्थापना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में समानता का अधिकार दिलाना, उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाना और जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिलाओं की संगठित होकर सहायता करना है। संस्था के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को उठाने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
संस्थापिका ज्योति बघेल के साथ समिति की महिलाओं ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान महिलाओं की एकजुटता, आत्मसम्मान और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
आयोजन में पूजा गुप्ता, पूर्णिमा सिंह, अनीता अवस्थी, सरोज सिंघल, सरिता गुप्ता, निधि सिंह, गीता शुक्ला, आशा बाजपेई, आभा श्रीवास्तव, शैलेंद्री पाल, मुस्कान सिंह, अनीता गुप्ता, राधा अग्रवाल, गीता गुप्ता, प्रांशु सिंह, अमृता सिंह, सुमन सिंह, सुधा गुप्ता, अल्पा त्रिवेदी, बॉबी ओमर और प्रतिमा मिश्रा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
इसके अलावा जय भोले सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव पूजा गुप्ता, बहादुर बेटियां फाउंडेशन की रेशमा गुप्ता, पतंजलि योग से विनीता पांडे, इनर व्हील की राखी द्विवेदी और अस्तित्व फाउंडेशन की ऋचा गुप्ता अपनी-अपनी टीमों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।