सैंकड़ो किसानो के गेहूं के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप। 7 व्यापारियों के खिलाफ थाना जहानाबाद में दी गयी तहरीर। नाराज किसानों ने दलेलगंज गांव में किया धरना प्रदर्शन। नारेबाजी कर बाजार की दुकà¤

लोकेशन:थाना जहानाबाद, पीलीभीत
रिपोर्टर:राजेश गुप्ता
मो 9719672920


सैंकड़ो किसानो के गेहूं के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप।

7 व्यापारियों के खिलाफ थाना जहानाबाद में दी गयी तहरीर।

नाराज किसानों ने दलेलगंज गांव में किया धरना प्रदर्शन।
नारेबाजी कर बाजार की दुकानों को कराया गया बंद।

मौके पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने बंद बाजार की दुकानों को खुलवाया।

व्यापारी गांव छोड़कर हुए फरार।


पीलीभीत जनपद में थाना जहानाबाद क्षेत्र के कई गावों के रहने वाले दर्जनों किसानो ने जहानाबाद थाने में तहरीर देकर बताया ग्राम खमरिया दलेलगंज के गल्ला व्यापारी इश्तकार उर्फ मुन्ना पुत्र अली बख्श,बसरुद्दीन पुत्र फकरुद्दीन,अब्दुल सईद पुत्र अब्दुल रहीम,नाजिम अंसारी पुत्र अली बख्श,अस्यूब पुत्र बसरुद्दीन,इफ्तेखार अहमद उर्फ काला मुन्ना पुत्र अली बख्श,नसरुद्दीन पुत्र फकरुद्दीन व कदीर पुत्र नवी बख्श ये सभी साझेदारी में आसपास के कई गांव के किसानों की कृषि उपज खरीदने-बेचने का व्यापार करते हैं।किसानों का आरोप है कि गेहूं सीजन में इन लोगों ने आसपास के सैकड़ो किसानों से करोड़ रूपों की गेहूं की फसल की खरीदारी की ।

किसानो का कहना है कि धान की फसल कटने के बाद भी व्यापारियों के द्वारा किसानों के रुपये नहीं दिए गए।मांगने पर झूठा आश्वासन देकर टालमटोल किया जा रहा है और बेईमानी कर रुपये हड़पने की नियत है।
थाने में शिकायत पत्र देने के बाद नाराज किसानों ने गांव दलेलगंज पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और बाजार की दुकानों को बंद करबा दिया जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर थाना जहानाबाद कोतवाल जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ गांव दलेल गंज मौके पर पहुंचे और बंद दुकानों को खुलवाया तथा किसानों को मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर समझाया गया जिससे नाराज किसानों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।

आपको बता दें आरोपित सभी व्यापारी अपने घरों में बंद कर गांव से फरार हो गए हैं पुलिस सरगामी से आरोपियों की तलाश कर रही है।