सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 25 सितम्बर से महिला बाल विकास पर्यवेक्षक ने दिया पुष्प गुच्छ  के साथ अतिथियों को आमंत्रण

पटपरपाली (कोमाखान)
देश भर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक प्रदेश वी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इनमें हितग्राही माताओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं, बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। महतारी वंदन की राशि स्वयं और बच्चों के पोषण पर व्यय करने वाली दो माताओं को पोषण शक्ति सम्मान दिया जाएगा, वहीं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के माध्यम से दो सुपोषित शिशुओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। सामुदायिक सहभागिता से न्योता भोज, पोषण वाटिका में पौधरोपण, ?मेरी पौष्टिक थाली? व व्यंजन विधि प्रदर्शनी तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं, बच्चों और गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच के साथ बच्चों के लिए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और केंद्रों को नियमित सहयोग देने वाले स्थानीय नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा

इसी के शुभारंभ हेतु आज बागबाहरा महिला बाल विकास परियोजना प्रभारी भावना गुप्ता जी  ने पटपरपाली सेक्टर के ग्राम पंचायत पटपरपाली की सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आमंत्रण हेतु अपने आंगनबाड़ी संयुक्त कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास स्थान ग्राम चंदरपुर में जाकर पूर्ण रीति रिवाज के साथ पुष्प गुच्छ हल्दी चांवल देकर सादर आमंत्रित किए।
ज्ञात हो कि देशभर में सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री भावना गुप्ता जी ने बताया कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम के आयोजन के लिए नोडल कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों और माताओं को जन सहयोग से पोषक आहार, पठन-पाठन सामग्री तथा अन्य उपहार दिए जाएंगे। महिलाओं को स्वच्छता, समुचित पोषण, समय पर टीकाकरण आदि के संबंध में जागरूक किया जाएगा। संचालनालय से प्राप्त आडियो-विजुअल क्लिपिंग सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिलाओं और बच्चों को दिखाई जाएगी। जिले में परियोजनावार तथा दिन के अनुसार आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों तथा परिसरों की साफ-सफाई और साज-सज्जा कराई जाएगी

आमंत्रण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से चंपी साहू जी, गमला यादव जी, ऊषा सिन्हा जी, मीना साहू जी उपस्थित रहें।