प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली में सम्पन्न हुई वार्षिक आमसभा समिति में कुल 2228 किसान पंजीकृत है जिसमे वित्तीय वर्ष 2025-26 में 873 सदस्यों को 3.25 करोड़ का ऋण वितरण किया।

पटपरपाली(कोमाखान)
अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2026 के तहत जिला सहकारी केन्दीय बैंक रायपुर शाखा कोमाखान के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली में आज मंगलवार 29 सितम्बर 2026 को वार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ। आम सभा का शुभारंभ ग्राम सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रा कृषि साख सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक कोमाखान शाखा के पर्यवेक्षक हिमांशु जायसवाल जी द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । समिति के प्रभारी प्रबंधक गुमान साहू जी ने 2025-2026 आय-व्यय वार्षिक प्रतिवेदन एवं 2026-27 का वार्षिक बजट बनाया गया।
विशिष्ट अतिथि पर्यवेक्षक हिमांशु जायसवाल जी मे बताया कि समिति लगातार विगत वर्ष से लाभ की स्थिति में है, समिति का लाभ कृषक सदस्य समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष एवं समिति के प्रबंधक, कर्मचारी के प्रयास से आज समिति लाभ पर है। उन्होंने सीएससी की उपयोगिता, केसीसी लोन के बारे में, किसानों को धान खरीदी, खाद वितरण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।

आमसभा में किसानों को संबोधित करते हुए आमसभा की अध्यक्षता कर रहे समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय जी ने कहा कि समिति शासन की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का माध्यम है। सहकारी समिति की आमसभाएँ किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने, समिति के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करने, वार्षिक बजट को मंजूरी देने और ऋण नीतियों पर निर्णय लेने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं। समिति किसानों के लाभ एवं समिति के विकास के लिए हर संभव मदद करेगी। किसानों को कम लागत अधिक उत्पादन कर आर्थिक लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी एवं धान पंजीकरण के बारे में किसानों को जानकारी दी और समर्थन मूल्य व बोनस के बारे में तथा शासन की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और सुझाव दिये इस कार्यक्रम से कृषकों में जागरूकता का संचार होगा। आमसभा में उपस्थित समिति क्षेत्र के कृषकों सहित सदस्यों ने सर्वसमति से वित्त पत्रक एवं आगामी बजट का अनुमोदन किया गया। आम सभा में समिति के प्रबंधक गुमान साहू जी द्वारा समिति का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2025-26 का पठन, अंकेक्षण, अग्रिम विकास कार्यों का अवलोकन आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी की आपसी सहमति से तय किया गया कि प्रत्येक गांव से समिति निगरानी सदस्य हेतु एक व्यक्ति का चयन गांव द्वारा किया जाएगा साथ ही हेमालों की समस्या के लिए प्रत्येक गांव से न्यूनतम 5 हेमाल दिए जायेंगे। ताकि धान खरीदी समिति में सहभागिता एवं सुचारू रूप से संचालन किया जा सकें।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय सहित अतिथि के रूप में सभापति शिवलाल साहू, शिव उपाध्याय, भुवन साहू, राजेंद्र शर्मा, भुनेश्वर साहू, विश्वनाथ साहू कनक साहू, मनोज चंद्राकर, भीमा साहू, छेदुराम साहू, छगन साहू सुंदर साहू आदि को समिति के वरिष्ठ कृषकों ने गुलाल लगा कर स्वागत सम्मान किये तथा समिति के विकास के लिए मार्गदर्शन स्वरूप आशीर्वाद प्राप्त किये जिससे कृषि साख सहकारी समिति पटपरपाली का सतत विकास हो सके।

आयोजित आमसभा में कार्यक्रम का संचालन देवरी समिति के प्रबंधक भेखलाल यादव जी ने किया। आमसभा के अंत मे समिति प्रबंधक गुमान साहू जी द्वारा किसानों को आभार व्यक्त किया गया।

आमसभा में समिति कम्प्यूटर आपरेटर टिकेश्वर साहू, विक्रेता दुष्यंत साहू, बालेश्वर टांडे, समिति कर्मचारी सुरेन्द्र साहू, युगल पाड़े, मिनेश चक्रधारी, विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे जिनमे प्रमुख रूप से खेमराज साहू, योगेश साहू, सुंदर साहू, चंद्रहास साहू, चूड़ामणि साहू, कौशल चक्रधारी, बंशी पाड़े, राधे साहू, उमेश दिवान, हीराचन्द ठाकुर, जीवन दिवान, मयारू साहू, मनोज साहू,नन्दकुमार साहू, किशोर साहू, एमलाल साहू, चमन साहू आदि उपस्थित हुए।

Comments:

Kamlesh kumar Tanday | Sep 29, 2026

जय जवान । जय किसान।