सूरत के बजाय उधना स्टेशन पर रुकेगी अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा, अवधि बढ़ाई गई

अजमेर। सूरत रेलवे स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित निर्माण एवं विकास कार्य के चलते अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा के ठहराव में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस रेलसेवा का सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर ठहराव बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, यह व्यवस्था निर्धारित अवधि तक लागू रहेगी।

गाड़ी संख्या 20995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 29 अगस्त 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर सुबह 7:41 बजे पहुंचेगी और 7:44 बजे रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 20996 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा 30 अगस्त 2026 से 1 नवंबर 2026 तक सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर शाम 6:12 बजे पहुंचेगी और 6:15 बजे रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलसेवा के संशोधित ठहराव और समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।