सपा नेता हरिनाम सिंह यादव के घर पहुंची पुलिस, उठे सियासी दबाव के सवाल

सपा नेता हरिनाम सिंह यादव के घर पहुंची पुलिस, उठे सियासी दबाव के सवाल

 

सपा नेता का आरोप_विपक्ष की आवाज दबाने के लिए घर-घर पहुंच रही पुलिस, कहा- पुलिस के दबाव से नहीं झुकेंगे, 2027 में PDA की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प

 

#हरदोई

.

भारतीय जनता पार्टी सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नेता ने पुलिस की कार्रवाई पर तीखी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि आज पुलिस उनके घर पहुंची और उनके बारे में जानकारी ली, लेकिन घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह घर पर मौजूद नहीं हैं।

 

सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर समाजवादियों के घर लगातार पुलिस भेजी जा रही है, ताकि विपक्ष की आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के दबाव से डरने वाले नहीं हैं।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखना भी अब अपराध माना जाएगा? उन्होंने कहा कि पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज को कब तक घरों में कैद रखा जाएगा, जनता सब देख और समझ रही है।

 

सपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी लगातार संघर्ष करते रहेंगे और किसी भी दबाव के आगे झुकेंगे नहीं। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में PDA के लोग भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।

 

हालांकि, पुलिस के घर पहुंचने के उद्देश्य और सपा नेता द्वारा लगाए गए राजनीतिक दबाव के आरोपों पर पुलिस अथवा प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

 

Akhilesh Yadav MYogiAdityanath सूचना विभाग हरदोई Pro Cell Hardoi UP Police आजाद अधिकार सेना पार्टी Brajesh Pathak Nitin Agarwal Allfollower