पैर की उंगली में फ्रैक्चर, मां गिड़गिड़ाती रही “साहब, इतनी रात में बेटे को कहां ले जाऊं?” डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप

बस ने कुचली इंसानियत! हादसे में घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज से रात में घर भेजने का आरोप

पैर की उंगली में फ्रैक्चर, मां गिड़गिड़ाती रही ?साहब, इतनी रात में बेटे को कहां ले जाऊं?? डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप

#हरदोई
.
देहात थाना क्षेत्र के बंजर बाबा के पास तेज रफ्तार बस संख्या UP 30 AT 0894 ने छात्र शिवा और युवक शशिकांत को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां युवक शशिकांत को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया, लेकिन घायल छात्र शिवा को प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 11 बजे घर ले जाने की बात कहे जाने का आरोप है।

*घायल छात्र की मां की फरियाद भी नहीं पसीजा दिल!*

परिजनों के मुताबिक शिवा के पैर की उंगली में फ्रैक्चर है और वह हादसे में काफी चोटिल हुआ था। छात्र की मां ने आपातकालीन सेवा में तैनात डॉक्टर से बेटे को भर्ती कर उपचार जारी रखने की गुहार लगाई। आरोप है कि मां की फरियाद पर डॉक्टर ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए कहा ?जहां ले जाना है, इसे ले जाओ।?

?बस मालिक के दबाव में डॉक्टर ने नहीं किया भर्ती? परिजनों का गंभीर आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि बस मालिक के दबाव के चलते घायल छात्र के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन व्यवस्था और घायल मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब सवाल यह है_अगर रात में घायल मरीज को ही अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा, तो आखिर सरकारी मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन सेवा किसके लिए है? परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

Allfollower सूचना विभाग हरदोई Akhilesh Yadav MYogiAdityanath UP Police Brajesh Pathak Nitin Agarwal

https://www.facebook.com/share/p/19cSffKV74/