श्रीराम की भक्ति से होता है आत्मबल मजबूत - मुकेश रस्तोगी* * श्रीराम दरबार की शोभायात्रा ने दिया आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश * समाजसेवियों ने किया पूजन-अर्चन एवं स्वागत

*

रायबरेली, 17.10.2026!

    श्री रामलीला दुर्गा पूजा समिति, सूरजूपुर, रायबरेली के तत्वावधान में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम परिवार के दिव्य दरबार की भव्य झाँकी नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ० अमिताभ पाण्डेय ?रिंकू? के नेतृत्व में किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्तिभाव देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा लोगों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।  उल्लेखनीय है कि सूरजूपुर स्थित भगवान वीर बजरंगबली का पावन दरबार स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के जनपदों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। मंदिर में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुँचते हैं। यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता एवं सांस्कृतिक परम्पराओं का प्रतीक बन चुका है।  इसी क्रम में नगर भ्रमण के दौरान निकली श्रीराम दरबार की झाँकी का स्थानीय दीवानी कचहरी के बाहर जनपद के वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी ने अपने सहयोगियों के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा श्री रामलीला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
     इस अवसर पर *वरिष्ठ समाजसेवी डॉ० अमिताभ पाण्डेय ?रिंकू?* ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, न्याय एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है। श्रीराम दरबार की शोभायात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला दुर्गा पूजा समिति द्वारा निरन्तर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जनमानस को अपनी परम्पराओं से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं आदर्शों से परिचित कराते हैं।
    *व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी* ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन, सामाजिक मर्यादा एवं जनसेवा के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज को सत्य, न्याय, कर्तव्य एवं परस्पर सम्मान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक शोभायात्राएँ समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में बाँधने तथा आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। श्री रामलीला दुर्गा पूजा समिति, सूरजूपुर द्वारा श्रद्धा एवं परम्परा के अनुरूप आयोजित इस शोभायात्रा के लिए समिति के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगी बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम एवं वीर बजरंगबली से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शान्ति और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता एवं जनसेवा की भावना को भी निरन्तर आगे बढ़ाना चाहिए।
    इस अवसर पर *सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं० शिवकुमार शुक्ला, ओ०पी० यादव, राहुल शुक्ला, कमलेश चौधरी, पूर्व सभासद दिनेश पाल, रजत सोनी, गोविन्द सोनी, सुशील मौर्य, राजेन्द्र चौधरी, सोनू गांधी, प्रमोद कुमार मौर्य, सौरभ सिंह, अनुज बरवारी, विमलेश यादव*, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा शोभायात्रा के आयोजन की सराहना की।