मुंशीगंज सई नदी पुल का डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया निरीक्षण



समाजसेवी विवेक मिश्रा की पहल पर हटाई गई जलकुंभी , पुल के रखरखाव और घाट निर्माण के लिए डीएम ने दिए निर्देश

रायबरेली । मुंशीगंज स्थित सई नदी पुल और नदी में जमा जलकुंभी को लेकर चल रही समस्या के बीच जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया । समाजसेवी विवेक मिश्रा के सहयोग से सई नदी में जमा जलकुंभी और अन्य अवशेषों को हटाने का कार्य कराया गया । इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है । स्थानीय स्तर पर समस्या के समाधान की मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर समाजसेवी विवेक मिश्रा ने स्वयं पहल करते हुए जलकुंभी हटवाने का मोर्चा संभाला ।किसी सरकारी पद पर न रहते हुए भी उन्होंने जनहित में आगे आकर नदी की सफाई का प्रयास किया । विवेक मिश्रा ने सई नदी से जलकुंभी हटाने के बाद सुंदरकांड पाठ कराने का भी आह्वान किया । उनकी इस पहल को क्षेत्र में स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता से जोड़कर देखा जा रहा है । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुल की पुताई, मरम्मत और रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए ।