श्रीगंगानगर में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा बेहतर मंच, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की भी मेजबानी

श्रीगंगानगर में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा बेहतर मंच, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की भी मेजबानी

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) डॉ. जसविंदर सिंह ने जिले में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नेटबॉल प्रतियोगिता के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पदमपुर एवं पीएम श्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमपुर तथा क्रिकेट प्रतियोगिता के जीनियस पब्लिक स्कूल, सूरतगढ़ पहुंचकर प्रतियोगिता व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि ?खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। श्रीगंगानगर के खिलाड़ी प्रत्येक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर एवं सकारात्मक खेल वातावरण मिले।?

तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से बढ़ा जिले का गौरव

श्रीगंगानगर जिले में वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। साइकिलिंग प्रतियोगिता ऋषि दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, नई मंडी घड़साना, वुशु प्रतियोगिता नंबर 2 स्पेशल पब्लिक स्कूल तथा कराटे प्रतियोगिता जी.टी.बी. स्कूल, सादुलशहर में आयोजित हो रही है।,

पदमपुर में 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर माननीय सरदार समनदीप सिंह वडिंग युवा नेता ने झण्डारोहण किया उपरांत प्रतियोगिता की शुरुआत घोषणा के साथ हुई, शिक्षा विभाग से Deputy District Education Officer (Physical Education)श्री जसविंदर सिंह बराड़ जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।जितेंद्र सिंह कुमार जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक श्रीगंगानगर ने तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होना गौरव की बताते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा विभाग बालकों में न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कटिबद्ध है वरन खेलो में भी पारदर्शिता से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत प्रयास कर रहा है।