राजभाषा सप्ताह में हिंदी का उत्साह, रेल कर्मचारियों ने निबंध प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता और कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 से 18 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह समारोह-2026 मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों में रेल कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

राजभाषा सप्ताह के तहत मंगलवार को मंडल ग्रंथालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेल कर्मचारियों के लिए दो महत्वपूर्ण विषय रखे गए। प्रतिभागियों ने ?अपने कार्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को आप कैसे बढ़ाएंगे? तथा ?रेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का बढ़ता प्रयोग? विषय पर न्यूनतम 800 शब्दों में अपने विचार लिखे।

निबंध प्रतियोगिता में दीपक जौहरी, हरेराम पाण्डेय, सुभाष सिंह मेहता, तन्वी शुक्ला, सुबोध कुमार सुधाकर, रीता कुमारी, प्रभांशु बाजपेयी और गौरव शंखवार सहित कई रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कर्मचारियों ने हिंदी के कार्यालयी प्रयोग को बढ़ाने के उपायों के साथ रेल और शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते महत्व पर अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

मंडल में राजभाषा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों की रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 16 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इज्जतनगर मंडल में आयोजित यह राजभाषा सप्ताह हिंदी के प्रति रेल कर्मचारियों की रुचि बढ़ाने के साथ कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।