यात्रियों को राहत: तीन जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

यात्रियों को राहत: तीन जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय, सामान्य और शयनयान श्रेणी के कोच बढ़ेंगे

जयपुर। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार?

जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा: गाड़ी संख्या 20993/20994 में जयपुर से 10 से 30 सितंबर और उदयपुर सिटी से 11 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा।

उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा: गाड़ी संख्या 20987/20988 में उदयपुर सिटी से 10 से 30 सितंबर तथा असारवा से 11 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी का डिब्बा अतिरिक्त लगाया जाएगा।

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा: गाड़ी संख्या 20995/20996 में अजमेर से 12 से 26 सितंबर तथा वापसी में 13 से 27 सितंबर तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।

रेलवे के इस निर्णय से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और बढ़ी हुई यात्री भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।