मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर छठ घाटों पर विद्युत विभाग अलर्ट

छठ घाटों पर विद्युत विभाग अलर्ट, हर घाट पर तैनात की गई टीम

मुरादाबाद। छठ पूजा को लेकर मुरादाबाद में विद्युत विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर शहर के सभी छठ घाटों पर विद्युत विभाग की टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि छठ पूजा के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी छठ घाट पर बिजली से संबंधित समस्या सामने आने पर विद्युत विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर उसका समाधान करेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभागीय कर्मचारी लगातार निगरानी रखेंगे। छठ पूजा को लेकर मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल की सक्रियता से विद्युत विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुटा है।