बहुजन समाज सेवा संगठन तत्वाधान में बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज सेवा संगठन (बीएस-3) अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अकबरपुर नगर स्थित मयूर रिसार्ट में हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएस-3 के संरक्षक/विधायक आलापुर/पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त रहे।मुख्य वक्ता हिंदू महाविद्यालय दिल्ली के प्रोफेसर रतन लाल एवं विशिष्ठ वक्ता भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ की विभागाध्यक्ष डॉ०पूनम चौधरी रही।जबकि विशिष्ट अतिथि प्रबन्धक सर्वोदय पीजी कालेज शाहपुर औरांव रामनगर बदामा देवी, इं0 कृपा शंकर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएस-3 के संरक्षक मोहित राम एवं संचालन रवि प्रकाश चौधरी ने किया।कार्यक्रम में मौजूद तमाम शिक्षकों इंजीनियरों अधिवक्ताओं एवं बडी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि मौजूदा सरकार आरक्षण व्यवस्था के साथ छेडछाड की कोशिश कर रही है। आने वाले समय के लिये वह अच्छा नही है। उन्होने कहा कि कुछ लोग है जो डॉ०बी०आर अम्बेडकर के संविधान के बदलना चाह रहे है।आज हम सबको समाज मंे सिर उठाकर जीने का मौका मिला है, सम्मान मिला है,अधिकार मिला है वह डॉ. अम्बेडकर की ही देन है जिन्होने संविधान के जरिये इन अधिकारों को हमें दिया है। विधायक श्री दत्त ने कहा कि संविधान बचाने के लिये हमें,आपको शिक्षित होना होगा।शिक्षा के साथ ही राजैतिक शक्ति भी हमें हासिल करनी होगी। जिसके जरिये हम संविधान बदलने वालो के मंसूबो को नाकाम कर सकंेगे। उन्होने कहा कि डॉ0 अम्बेडकर जैसे महापुरूषो को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया है। आज कुछ लोग बाबा साहब के संविधान केो मिटाना चाहते है।। वह यह नही जानते कि बाबा साहब की पूजा पूरी दुनिया में होती है। बाबा साहब ने जिसको छू दिया वह दुनिया के शिखर पर पहुंच गया है।महापुरूषों से शिक्षा लेते हुए सामाजिक कार्याे को आगे बढाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि बाधाएं बहुत आयेंगे,हमें अडिग रहना होगा और अन्त में कामयाबी मिलेगी। सावित्री बाई फुले ने जब बालिकाओं को पढाना शुरू किया था तो उपेक्षा की शिकार हुई थी लेकिन वे अडिग रही है नतीजा यह रहा कि आज बच्चियों को शिक्षा का अधिकार मिल गया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रोफेसर रतन लाल ने कहा कि कुछ लोग धर्म,जाति के नाम पर नफरत फैला रहे है और हमें नफरती भीड बनाना चाहते है लेकिन सावधान रहो। तुम्हारी लडाई की ताकत कलम किताब है जो शिक्षा की बात करे वही ंतुम्हारा नेता है और वही तुम्हारा अभिभावक।सरकार लगातार शिक्षा का बजट घटा रही है जिससे शिक्षा मंहगी होती जा रही है। उन्होने कहा कि आज जो कह रहे है कि सरकारी विद्यालयो में कोई पढना नहीं चाहता वे भूल गये है उसी सरकारी विद्यालय से शिक्षा हासिल करके वे संवैधानिक पदों पर बैठे हुए है। उन्होने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों से अपील किया कि शिक्षा ग्रहण करे और जागरूक नागरिक बने। शिक्षा पर बात करे, सवाल करे जो शिक्षा कीबात करे उन्हीं को वोट करें। चन्द किलो अनाज के लिये वोट करने पर शिक्षा नहीं मिलेगी।अंधविश्वास से बचे और विनम्रता सीखे। शिक्षा की अलख जगाते रहे।इस दौरान संतोष कुमार,सहसंयोजक लाल बहादुर प्रभाकर,सत्येंद्र आर्य,इ०परमेश्वर राम,रामकेवल यादव, संतराज सक्सेना,कैलाश सिद्धार्थ,सभाजीत गौतम,गंगा प्रसाद यादव,विक्रम शाह,पवन कुमार,सुनील कुमार,व्यासजी,अजय गौतम एडवोेकेट,अखिलेश यादव जय जय,योगेंद्र आर्य,जयराम,रजनीश, रवींद्र कुमार,राकेश कुमार समेत अन्य ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।कार्यक्रम में बडी संख्या में छात्र छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।मेधावी छात्रो को प्रशस्ति पत्र और साइकिल देकर विधायक त्रिभुवन दत्त ने सम्मानित किया।